
इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) में को-ऑप्टेड डायरेक्टर के रूप में नामित किए जाने पर पी सी यू उत्तराखण्ड के संस्थापक अध्यक्ष एवं NCUI के गवर्निंग कौंसिल के पूर्व डायरेक्टर श्री प्रदीप कुमार जी का प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन (PCU), देहरादून कार्यालय में प्रबंध निदेशक एम पी त्रिपाठी एवं समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
यह उपलब्धि न केवल श्री प्रदीप कुमार जी के सहकारिता क्षेत्र में दीर्घकालिक योगदान का सम्मान है, बल्कि देश के युवा सहकारिता नेतृत्व के लिए भी प्रेरणास्रोत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, दूरदर्शिता एवं नेतृत्व से IFFCO नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ।
